बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन में लिप्त केन्ट्रा पिकअप के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केन्ट्रा पिकअप के मालिक राजेश (38) पुत्र शुंभूयाल सैनी निवासी जटावती को गिरफ्तार किया है। बौंली थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह दिल्ली मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस वे पर चैनल नम्बर 262 के पास अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिली थी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक केन्ट्रा अवैध बजरी परिवहन करता मिला। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने केन्ट्रा पिकअप ड्राइवर आशाराम (32) पुत्र किशनसहाय मीणा निवासी जटावती को गिरफ्तार किया था। मामले में केन्ट्रा पिकअप का मालिक फरार था। उसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के वांछित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजेश को जटावती मोड़ से गिरफ्तार किया है।


