केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किए श्रीनाथजी के दर्शन:श्रीजी प्रभु के उत्थापन झांकी के दर्शन कर मंदिर के विकास कार्यों को देखा

केन्द्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में श्रीजी प्रभु के उत्थापन झांकी के दर्शन किए। केन्द्रीय मंत्री गोयल आज दोपहर बाद नाथद्वारा पहुंचे। गोयल ने सबसे पहले पत्नी सीमा गोयल के साथ श्रीनाथजी की उत्थापन झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद केन्द्रीय श्री महाप्रभुजी की बैठक पहुंचे जहां मंदिर परंपरानुसार श्री कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उपरना व रजाई ओढ़ा कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आशीर्वाद लिया व मंदिर विस्तार योजना और नाथद्वारा फेस्टिवल को लेकर चर्चा की। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपने अपने घर आने का निमंत्रण दिया। पीयूष गोयल ने अगले वर्ष होली श्रीनाथजी में मनाने की इच्छा व्यक्त की जिस पर विशाल बावा द्वारा आमंत्रित करते हुए आशीर्वाद दिया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने मंदिर में नई दर्शन व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की, उन्होंने बताया कि बहुत ही अच्छे दर्शन हुए और यहां जो दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नए कार्य किए जा रहे हैं उन्हें देख कर भी काफी अच्छा लगा, श्रीनाथजी के दर्शन कर मन को काफी सुकून मिला है और आने वाले वर्ष में भी सब कुछ मंगलमय हो इसकी प्रभु से कामना की है। एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचे पीयूष गोयल प्रभु के दर्शनों के बाद पुनः उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *