केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर पेश:मांगी देश में अमन-चेन व खुशहाली की दुआ, बुलंद दरवाजे से पढ़ा संदेश

ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के 813वें उर्स के अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से रविवार को चादर पेश की गई। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान चादर लेकर आए। उन्होंने मज़ार शरीफ़ पर चादर पेश की और देश में अमन चेन, खुशहाली की दुआ मांगी। वे रविवार को जयपुर आवास से रवाना होकर दोपहर को अजमेर पहुंचें। यहां पर चादर पेश कर बुलंद दरवाजे़ से राजनाथ सिंह का संदेश पढ़ा। संदेश में कहा गया कि महानसूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती जी के 813वें उर्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालु भाग लेने के लिए अजमेर शरीफ पहुंच रहे हैं। ख्वाजा साहब ने दुनिया को आपसी भेदभाव भुलाकर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया। उर्स में सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोग श्रद्धा भाव से शामिल होते हैं। इसके लिए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। बता दें कि खान को दिल्ली रक्षा मंत्री आवास पर राजनाथ सिंह ने चादर सौंपी थी। फोटो-वीडियो-नजीर खान पढें ये खबर भी… अजमेर की कायड़ स्थली पर लगी मोबाइल-चार्ज करने की लाइनें:अस्थाई गांव बनाकर जायरीन के रहने की व्यवस्था, जमकर कर रहे खरीदारी अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर जायरीन के लिए कईं व्यवस्थाएं की गई है। यहां जायरीन के लिए बनी पक्की डोरमेट्री, वुजू खाना, गुसलखाना और शौचालयों के साथ बडे़ शामियाने तैयार किए गए हैं। यहां लगी दुकानों पर जायरीन जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं यहां बने मोबाइल चार्जर स्टेशनों पर मोबाइल चार्ज के लिए हर समय कतार देखी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक कल अजमेर आएंगे करीब 100 पाक जायरीन:सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहरने की व्यवस्था, 10 को लौटेंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उर्स मेला-2025 में भाग लेने के लिए करीब 100 पाक जायरीन कल यानी सोमवार को अजमेर पहुंचेंगे। पाकिस्तानी जायरीन के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पुरानी मण्डी में व्यवस्थाएं की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *