बड़वानी | ग्राम बोरलाय में शुक्रवार को खाली ट्रक गुजर रहा था। केबल ट्रक में फंसने से बिजली के दो खंभे टूट गए। जिससे कई घरों की बिजली गुल हो गई। जिस समय खंभे गिरे वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने केबल सही कर पोल से जोड़ने का काम किया। सुधार कार्य के चलते करीब 3 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहा।


