केबीके सुरक्षा व विकास परिषद की जिलाध्यक्ष बनी विदुलता

भास्कर न्यूज | रायगड़ा शनिवार को रायगड़ा स्थित होटल तेजस्वी इंटरनेशनल में केबीके सुरक्षा एवं विकास परिषद के औपचारिक शुभारंभ और जिला अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर एक भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। विदुलता हुइका को परिषद की जिलाध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष हरिश चंद्र परिड़ा ने की। कार्यक्रम में परिषद के राज्य महासचिव जीवन ज्योति गडनायक सहित अन्य उपस्थित थे। वक्ताओं ने बताया कि केबीके सुरक्षा एवं विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य केबीके अंचल के जिलों का सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास सुनिश्चित करना है। परिषद की परियोजना के प्रथम चरण में मालकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा एवं नबरंगपुर जिलों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। परिषद के अध्यक्ष हरिश चंद्र परिड़ा ने कहा कि संगठन जिले में सरकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक धन के सही उपयोग पर निगरानी, जन-जागरूकता सृजन, शिकायतों के समाधान तथा समाज और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि परिषद पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि मानकर काम करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *