केमिकल फैक्ट्री में आग, 10km दूर से दिखा धुआं:भोपाल में आस-पास की फैक्ट्री भी चपेट में आई; 5 घंटे बाद पाया जा सका काबू

भोपाल में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 40 फीट तक ऊंची उठी। 10 किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था। आग की चपेट में आस-पास की दो फैक्ट्री भी आ गई। दमकलकर्मियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बड़ी मात्रा में केमिकल रखा था। जेसीबी की मदद से दीवारों को तोड़ा गया। इसके बाद फोम की मदद से आग को बुझाया जा सका। घटना गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार करीब 1.30 बजे की है। जेके रोड स्थित टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे यह केमिकल फैक्ट्री है। इसका नाम आनंद आर्गनाइज है। इसके मालिक प्रेम चावला है। यहां थिनर बनाया जाता था। इसके लिए 40 हजार लीटर केमिकल रखा हुआ था। 12 दमकलों और 50 पानी के टैंकर पहुंचे
सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा, फतेहगढ़ से फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे। सीआईएसएफ की टीम भी पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम भी पहुंच गई थी। 12 दमकलों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। 50 पानी के टैंकर भी बुलाए गए। इस दौरान कुछ कर्मचारी भी झुलस गए। दूर से दिखाई दे रहा था धुआं
केमिकल की वजह से भड़की आग के बाद धुआं ही धुआं फैल गया। 10 किमी दूर से धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने के बाद वहां भीड़ लग गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी। पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। केमिकल से भड़की आग को पहले पानी से ही बुझाया जा रहा था। इससे वह लगातार भभक रही थी। बाद में फायर ब्रिगेड में पानी में फोम मिलाकर आग बुझाई। देखिए तस्वीरें ये खबर भी पढ़ें- बड़वानी में होम डेकोर शोरूम में लगी आग:चौथी मंजिल पर फंसे एक व्यक्ति को पुलिस ने बचाया खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *