केमिकल व्यापारी की कार के शीशे तोड़े;VIDEO:चोरी करने आए थे;सायरन बजते ही भागे,बैक कैमरा व कैश ले गए

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-3 में मंगलवार देर रात करीब एक बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार को चोरी करने का प्रयास किया। बदमाशों ने कार के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कार में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, पीछे की ओर लगा बैक कैमरा और कुछ जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। देखे PHOTOS.. जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश कार चोरी की नीयत से साइड शीशे तोड़कर अंदर घुसे और हैंडल लॉक के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जैसे ही उन्होंने लॉक तोड़ने का प्रयास किया, कार का सायरन बज उठा। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते कार में रखा सामान चोरी कर ले गए। चोरी का शिकार हुई कार एक केमिकल व्यापारी की बताई जा रही है। कार मालिक ओपी खंडेलवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे कंपनी से घर लौटे थे और रोज की तरह कार घर के बाहर खड़ी की थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकले तो देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पूरी घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कार मालिक ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस की गश्त नियमित नहीं होती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद उनकी एक नई बाइक भी चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *