केमिकल से भरे कुंडे में गिरा मजदूर:बाहर निकला तो दोनों आंखों से दिखना बंद, अस्पताल लाने के बाद धुंधला दिखने लगा

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर केमिकल के कुंड में गिर गया। जिससे उसकी दोनों आंखें झुलस गई। अब अलवर जिला अस्पताल में आई वार्ड में उपचार जारी है।
उद्योग नगर थाना क्षेत्र के केरवा जाट निवासी 36 वर्षीय महेंद्र जाटव एचएच प्रोडक्ट केमिकल फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार शाम वह फैक्ट्री में कैल्शियम का कट्टा केमिकल के कुंड में डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 5 फीट गहरे केमिकल से भरे कुंड में गिर पड़ा। उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उसे तत्काल मदद नहीं मिल सकी।
महेंद्र ने किसी तरह खुद को कुंड से बाहर निकाला, लेकिन बाहर आने के बाद उसे आंखों से कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद सहकर्मियों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार केमिकल के संपर्क में आने से उसकी दोनों आंखें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। फिलहाल आई वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *