केमिकल से भरे कुंड में गिरा मजदूर,आंखें झुलसी:कट्‌टा डालते पैर फिसला; फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठा सवाल

अलवर में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर केमिकल के कुंड में गिर गया। उसकी दोनों आंखें झुलस गई। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम केमिकल की फैक्ट्री का है। मजदूर का जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। केमिकल के कुंड में कट्‌टा डालते हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र के केरवा जाट निवासी महेंद्र जाटव (36) एचएच प्रोडक्ट केमिकल फैक्ट्री में काम करता है। वह मंगलवार शाम फैक्ट्री में कैल्शियम का कट्टा केमिकल के कुंड में डाल रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल और करीब 5 फीट गहरे केमिकल से भरे कुंड में गिर पड़ा। उस समय आस-पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उसे तुरंत मदद नहीं मिल सकी। फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठा सवाल मजदूर ने किसी तरह खुद को कुंड से बाहर निकाला, लेकिन बाहर आने के बाद उसे आंखों से कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद साथी मजदूर उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों के अनुसार केमिकल के संपर्क में आने से उसकी दोनों आंखें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। फिलहाल आई वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *