केयर टेकर को घर से निकालने का आरोप, मध्यप्रदेश में पदस्थापित सीआईएसएफ के डीआईजी ने कराया केस

रांची | अरगोड़ा थाना क्षेत्र के किस्पोट्टा एड़पा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला और घर के केयर टेकर को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश में पदस्थापित डीआईजी सीआईएसएफ जेकब किस्पोट्टा की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में केस दर्ज किया गया है। मामला 30 मार्च को दर्ज हुआ। जेकब किस्पोट्टा ने बताया कि 9 मार्च की दोपहर 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में रह रहे केयर टेकर तेम्बा उरांव और सोनमतिया उरांव के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना तेम्बा उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी घर में घुस आए हैं। आरोपियों ने सोनमतिया उरांव को गाली दी, गला दबाया और पीटा। मोबाइल छीनकर बंद कर दिया, ताकि वे किसी को सूचना न दे सकें। शाम 6 बजे सभी आरोपी चले गए। जाने से पहले घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। चावल और अन्य खाद्य सामग्री भी बाहर कर दी। जेकब किस्पोट्टा ने बताया कि सोनमतिया और तेम्बा उरांव पिछले 25 वर्षों से उनके माता-पिता की सेवा कर रहे थे। उनकी 87 वर्षीय मां तेरेसा किस्पोट्टा को भी परेशान किया गया। उन्हें घर से बाहर घुमाकर त्रस्त किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *