केरवा में फिल्म शूटिंग, पत्रों के बाद पेश नहीं हुए जिम्मेदार

केरवा रोड बाघ विचरण क्षेत्र की वन भूमि पर 6 जनवरी की देर रात अवैध रूप से फिल्म शूटिंग, आग जलाने और शोर-शराबे के गंभीर मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार दो पत्रों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक जवाब पेश नहीं किया है। 7 जनवरी को इसकी शिकायत हुई। इसके बाद 8 जनवरी 2026 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने भोपाल वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी। तय समय निकल गया, लेकिन न रिपोर्ट आई, न कोई जवाब।इसके बाद 15 जनवरी 2026 को एक पत्रकार द्वारा शिकायत करने पर विभाग को दूसरा पत्र जारी करना पड़ा। पत्र में साफ कहा गया कि यह घटना वन और वन्यजीव संरक्षण कानूनों का खुला उल्लंघन है। दोषियों पर अनिवार्य कार्रवाई कर 16 जनवरी तक जांच रिपोर्ट पेश की जाए। हालांकि, शुक्रवार को भी यह पेश नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *