केरेडारी : अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

केरेडारी | केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने शनिवार को दोपहर में केरेडारी के मुख्यपथ पर बेलचौक के पास से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर केरेडारी थाना को सौंप दिया है। सीओ ने बताया कि कोदवे के तरफ जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर चौक तरफ आ रहा था। रोक कर वैद्य चलान की मांग किया तो चालक कोई चलान नहीं दिखा पाया फिर गाड़ी जब्त कर केरेडारी थाना को सुपुर्द कर दिया। ट्रैक्टर केमो निवासी पवन पांडेय का बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि केरेडारी अंचल क्षेत्र में लगातार अवैध बालू के खिलाफ छापामारी चलता रहता है इसके बावजूद मालिक अवैध बालू की ढुलाई बंद नहीं कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *