केवीआई सोसायटी का वार्षिक रक्तदान शिविर, 323 रक्तवीरों ने किया महादान

केवीआई एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आज सिफती इंटरनेशनल पैलेस में वार्षिक मेगा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. गुरचरण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने किया। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए, इस शिविर में लगभग 323 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जरूरतमंद महिलाओं को नवरीत ब्लड डोनर संस्था के सहयोग से सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *