केशकाल में 274 मतदाताओं के नाम हटाने पर विवाद:कांग्रेस ने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया, FIR की मांग की

कोंडागांव के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से 274 मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आपत्तियों को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने और मताधिकार छीनने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन और प्रदेश सचिव सगीर अहमद क़ुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (निर्वाचन अधिकारी-82) केशकाल से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, निर्वाचित पार्षदगण, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में प्रभावित नागरिक शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के प्रयास के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रारूप-7 के तहत 274 नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रारूप-7 के तहत लगभग 274 मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र में असंतोष और भ्रम का माहौल है। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कवायद राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक खास वर्ग को मतदान के अधिकार से वंचित करना है। अमीन मेमन बोले- लोकतंत्र पर सीधा हमला अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कहा कि यदि प्रारूप-7 में झूठी जानकारी देकर मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, तो यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। सगीर कुरैशी ने बताया संविधान के खिलाफ प्रदेश सचिव सगीर अहमद क़ुरैशी ने इसे संविधान के मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि मताधिकार नागरिक का संवैधानिक हक है और इसे छीनने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। निर्वाचन अधिकारी ने दिया आश्वासन वहीं, निर्वाचन अधिकारी-82 केशकाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रारूप-7 के तहत दाखिल सभी मामलों में संबंधित मतदाताओं को विधिवत नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रकरण में पक्ष सुनने के बाद ही कानून के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। राजेश नेताम बोले- आंदोलन करेंगे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम ने कहा कि यदि किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाया गया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई आख़िरी मतदाता तक लड़ी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *