केशवाही मेले में खुलेआम चल रहा जुआ:वीडियो सामने आते ही पुलिस पहुंची, जुआरी मौके से भागे

शहडोल जिले के केशवाही क्षेत्र के बरतर गांव में मकर संक्रांति पर लगे दो दिवसीय मेले में खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है। जुआ खेलते हुए युवकों का एक वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआ खेलने वाले युवक मौके से फरार हो गए। मेले के बीच बेखौफ खेल रहे थे जुआ वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मेले के बीच कुछ युवक बिना किसी डर के जुआ खेल रहे हैं। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेला स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी जुआरी भाग चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेला परिसर का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। वीडियो के आधार पर पहचान कर रही पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जुआ खेलने वालों की पहचान की जा रही है। वीडियो में दिख रहे चेहरों और स्थानीय जानकारी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मेले में निगरानी पर उठे सवाल इस घटना के बाद सार्वजनिक मेलों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसे मामलों की चर्चा होती रही है, लेकिन इस बार वीडियो सामने आने से मामला उजागर हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार जुआरियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *