केशव हॉल में रवींद्रनाथ टैगोर की 164वी जयंती मनी

भास्कर न्यूज | हजारीबाग रवींद्रनाथ ठाकुर की 164 सी जयंती के अवसर पर शुक्रवार यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के केशव हाल में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दिवंगत कलाकार प्रीतम चक्रवर्ती को समर्पित किया गया। आयोजन बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग एवं हजारीबाग के विभिन्न बंगालियों द्वारा संचालित संगठन एवं संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पार्चन तथा एसोसिएशन के सचिव सोमनाथ कुनार, ध्रुबो चक्रवर्ती, चित्रा सरकार, रूप चटर्जी एवं अन्यों के द्वारा मंगलदीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रवींद्रनाथ द्वारा अपने जन्मदिन पर लिखी गई गीत “हे नूतन” की प्रस्तुति सामूहिक गायन के रूप में किया गया। इसमें तनुश्री मुखर्जी, तापोषी दास, मधुच्छंदा मुखर्जी, मंदिरा गुप्ता, डोला गुहा, सोनाली भट्टाचार्य, बोनिता दे एवं सोम सेन ने भाग लिया। इसके बाद सुष्मिता ने रविंद्र संगीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की। मैत्री घोष के पाठ ने सबका दिल जीत लिया। मधुच्छंदा मुखर्जी एवं सुश्री तनिष्का सोनल राय के एकल गायन ने सबको भाव विभोर किया। मौमिता गांगुली द्वारा प्रस्तुत आवृत्ति पर नृत्य की बड़ी प्रशंसा हुई। संध्या धनपति, रीता भद्र एवं मंदिरा गुप्ता ने राविंदृक कोलाज प्रस्तुत किया। सीमा घोष के निर्देशन में श्री मा संगीतायन संस्थान की ओर से तथा गार्गी मल्लिक के निर्देशन में उनका संस्थान “काजल” की ओर से प्रस्तुत सामूहिक नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। पूर्व में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को समीर मुखर्जी एवं चिन्मय कुमार सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष चौधरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *