आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सारे सबूतों के साथ आरोपी के खिलाफ कोर्ट में 11 दिन में चालान पेश करने पर केसला थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर गौरव सिंह बुंदेला को केंद्रीय गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक से सम्मानित किया गया है। बता दें कि मामले में न्यायालय ने आरोपी को धारा 376 (A) (B), 302 भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 (M) व (N) में अलग-अलग मृत्युदंड की सजा सुनाई। साथ ही कुल 11,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके अतिरिक्त अपहरण की धारा 363 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास और धारा 376 (2) (F) में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई।


