सुखतवा| केसला पुलिस ने बुधवार को थाने के सामने फोर लाइन पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस ने 41 चालान काटे और कुल 15800 रुपये का जुर्माना वसूला। अनिल कुमार शर्मा एसआई के अनुसार, यह अभियान सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कई वाहन चालक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे आवश्यक दस्तावेज भी नहीं थे।


