कैंपर गाड़ी में डोडा पोस्त बरामद करने का मामला:पुलिस ने पांच माह से फरार सप्लायर को पकड़ा, सप्लाई नेटवर्क को लेकर चल रही पूछताछ

फलोदी जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लाई करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है की 7 जुलाई 2024 को लोहावट थाना अधिकारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कैंपर गाड़ी में परिवहन किए जा रहे 30 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी हरिराम पुत्र सुखराम सारण बिश्नोई निवासी सारणों की ढाणियां सातरी थाना लोहावट को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने डोडा पोस्ट आरोपी श्यामलाल पुत्र जैकन राम विश्नोई निवासी दयाकौर से खरीदा था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी करीब 5 माह से फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने वाली टीम ने थाना अधिकारी मतौड़ा अचलाराम ढाका, DST फलोदी के प्रभारी हैड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह कांस्टेबल सहीराम, हितेश कुमार, महेंद्र चौधरी, चोखाराम, कांस्टेबल रामनिवास, राकेश, रेखा राम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *