कैंप में ही फार्मर आईडी, पेंशन सर्टिफिकेट बनाए:बड़वानी में कलेक्टर ने गांवों में लोगों की समस्याएं सुनी

बड़वानी जिले में ठीकरी जनपद पंचायत की 30 ग्राम पंचायतों में 120 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। कलेक्टर जयति सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं। मोहीपुरा में डोंगर सिंह और कावेरी बाई को तुरंत वृद्धावस्था पेंशन के प्रमाण पत्र सौंपे गए। वहीं, बावड़िया में एक मूक-बधिर बालिका सानिया को दिव्यांग पेंशन और एक महिला को कल्याणी पेंशन की मंजूरी दी गई। ग्राम छापरी में 11 नए आधार कार्ड बनाए गए, जबकि मेहगांव डेब में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से नए खाते खोले गए। किसानों और मजदूरों के लिए तकनीक का सहारा राजस्व विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मोहीपुरा में 8 किसानों की ‘फार्मर आईडी’ मौके पर ही तैयार की, जिससे उन्हें खाद-बीज और सब्सिडी मिलने में आसानी होगी। वहीं, मनरेगा श्रमिकों के लिए ‘फेस रिकग्निशन’ (चेहरा पहचान) तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे बिना अंगूठा लगाए या ओटीपी के ही उनका ई-केवाईसी सत्यापन पारदर्शी तरीके से पूरा हो गया। अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया प्रशासनिक अधिकारियों ने केवल फाइलों का निपटारा नहीं किया, बल्कि लोहारा और साकड़ में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने खुद कक्षाएं लेकर बच्चों को पढ़ाया। 792 में से 474 आवेदनों का तुरंत निपटारा इन शिविरों में कुल 792 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 474 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया। बाकी बचे आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *