कैंप में 26 फार्मेसी संस्थानों का रजिस्ट्रेशन हुआ

लोहरदगा | जिले के एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व और निर्देशन में महान शिक्षाविद व डीएवी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके जीवन मूल्यों एवं शिक्षा के प्रति समर्पण से परिचित कराना था। इस अवसर पर संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक एवं शितेश कुमार पाठक द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। कक्षा सातवीं की छात्रा आर्या सिंह व हर्षिता कुमारी ने प्रभावशाली भाषण दिए। साथ ही भाषण, कविता व तबला वादन प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *