कैंप में 32 यूनिट रक्त इकट्ठा किया

शिव परिवार की ओर से रविवार को पहला रक्तदान कैंप श्री रामा मंदिर जालंधर कैंट में लगाया गया। इसमें कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला और डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल अनूप वत्स भी पहुंचे। इस अवसर पर मरीजों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें जरूरतमंदों को दवाइयां दी गईं। इस मौके पर अजय गोयल (गोगा), हरविंदर सिंह पप्पू (प्रधान, श्री राम मंदिर), जसवंत सिंह पप्पू (गाखल) विशेष रूप से मौजूद रहे। मनीष बक्शी ने बताया कि इस शिविर में सिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट सिटी ग्रुप शाहपुर वालों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *