जालंधर| भानी घन्हैया जी चेरिटेबल मेडिकल और एजुकेशनल सोसायटी द्वारा भाई घन्हैया जी की याद में रविवार को रक्तदान कैंप लगाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अर्बन एस्टेट फेज-2, में लगाए कैंप में 41 से अधिक यूनिट रक्त सेवा में अर्पित की गई। वहीं महिलाओं की हड्डियों की जांच भी हुई। संस्था के मुख्य सेवादार रजिंदर पाल सिंह ने बताया कि सोसायटी की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस देने, मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, गुरमत समागमों में संगत की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप लगाने, जरूरतमंद मरीजों के लिए नेत्र जांच शिविर लगाकर मुफ्त ऑपरेशन करवाने आदि सेवाएं निभाई जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सेवाएं निरंतर जारी है। यहां चेयरमैन मनजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी लखबीर सिंह, मीत प्रधान दलजीत सिंह (कस्टम कमिश्नर), डीएसपी करमजीत परवाना सिंह, जसजीत सिंह राय, पाली विक्रांत सिंह (सेक्रेटरी गुरुद्वारा) मौजूद रहे।


