भगत देवरी| ग्राम भगत देवरी में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों के लिए निशुल्क शुगर व बीपी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें लगभग 60 से 70 लोगों ने लाभ उठाया। इस स्वास्थ्य शिविर में थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लीवर प्रोफाइल, फेफड़े, आयरन की कमी का आकलन, रक्त शर्करा (शुगर), रक्तचाप व रक्त ग्लूकोज जैसी जांच की गईं।


