कैंसर का इलाज करवाने जा रहे थे रास्ते में मौत:वैन आगे चल रहे ट्रोले से टकराई, 1 की मौत 2 घायल

पाली में ड्राइवर को बीच रास्ते नींद की झपकी आ गई। ऐसे में वैन आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा गया। जिनकी मौत हुई वह कैंसर का इलाज करवाने जा रहा था। घटना पाली जिले के गुड़ा एंदला थाने के गुंदोज गांव के निकट शनिवार रात को हुई। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से वैन आगे चल रहे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में हादसे में गुजरात के मेहसाणा उमानगर नंदासन निवासी 70 साल के अमृत भाई पुत्र गोपाल दास की मौत हो गई। वही नंदासन निवासी 30 साल का संदीप और ड्राइवर नरेश घायल हो गए। कैंसर का इलाज करवाने जा रहा था बीच रास्ते हुई मौत प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक अमृत भाई कैंसर से पीड़ित है किसी के कहने पर इलाज के लिए ब्यावर के पास स्थित देवमाली गांव जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते हादसा हो गया। जिसमें वृद्ध की मौत हो गई। इनपुट–चेनाराम जीनगर, गुंदोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *