कैंसर पीड़ित 6 साल के बच्चे की मौत…कलेक्ट्रेट में बवाल:बिलासपुर में परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, निगम ने मकान पर चलाया था बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर पीड़ित 6 साल के बच्चे की मौत के बाद बवाल हो गया है। परिजन शव लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर हंगामा किया। दरअसल, नगर निगम ने लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने मकान पर बुलडोजर चलाया था। परिजनों का आरोप है कि अधिकारियों से विनती करने के बाद भी कार्रवाई नहीं रोकी गई। कार्रवाई के बाद हुई अव्यवस्था से कैंसर पीड़ित बच्चे की जान चली गई। मामले को लेकर लोगों में खासा गुस्सा है। सभी एम्बुलेंस में लाश रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का ये भी आरोपी है कि मकान 70 फीट तोड़ना था, लेकिन 200 फीट तक तोड़ दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *