कैंसर मरीजों के उपचार के लिए एकजुट हों सभी क्लब : दुग्गल

भास्कर न्यूज | अमृतसर रोटरी क्लब सेंट्रल की बैठक स्थानीय होटल में प्रधान राजीव कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुग्गल थे। दुग्गल ने रोटरी क्लब के सदस्यों को आश्वासन दिया की केमिस्ट एसोसिएशन जरूरतमंद लोगों को इस साल फ्री मेडिसिन अभियान के तहत मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सेंट्रल की तरफ से जो मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को फ्री दवाइयां दी जा रही हैं केमिस्ट एसोसिएशन इसमें भी अपना सहयोग करते हुए मेडिकल कैंपों में मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराएगी। उन्होंने रोटरी क्लब के भीष्म पितामह डॉ. हरदास सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने श्री गुरु रामदास कैंसर हॉस्पिटल की शुरुआत की थी लेकिन अफसोस जनक है कि उक्त रोटरी कैंसर हॉस्पिटल अब बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी रोटरी क्लबों को 3 मुद्दों पर काम करना चाहिए। दुग्गल ने कहा कि सबसे पहले शहरवासियों को पीने का साफ पानी मुहैया करवाने के लिए प्रशासन के साथ मुहिम शुरू करनी चाहिए। दूसरे रोटरी क्लब्स को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल में कैंसर के मरीजों के उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़े कैंसर हॉस्पिटल को भी शुरू किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *