कैंसर विजेता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष का संदेश:देवनानी बोले- दृढ़ आत्मविश्वास और आत्मीयता से जल्द ठीक होते हैं मरीज

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कैंसर विजेता दिवस पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। विद्या आश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज कैंसर पीड़ित की जगह कैंसर विजेता शब्द सुनकर मन को सुकून मिलता है। देवनानी ने कहा कि मरीजों को दवा के साथ-साथ आत्मीयता का भाव मिले तो वे जल्द स्वस्थ हो जाते हैं। इसलिए अस्पतालों को मानव सेवा के मंदिर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने कैंसर विजेता शौर्य, लक्ष्मी देवी और विजेंद्र को सम्मानित किया। साथ ही कैंसर को हराने वाले अन्य विजेताओं के प्रस्तुतियों का आनंद लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उनका मानना है कि सनातन संस्कृति, सेवा का भाव और आत्मविश्वास से हर कठिन चुनौती को पार किया जा सकता है। देवनानी ने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी इस बीमारी से बचाव के उपाय बताने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए 2047 तक हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि दान, मानव सेवा, आस्था और मानसिक शांति भारत की पवित्र धरती की देन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *