कैथल में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम लाखों रुपए हड़पे:युवक को फर्जी वीजा थमाया, अमृतसर से महिला गिरफ्तार

कैथल में युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने अन्य साथियों से मिलकर युवक को विदेश भेजने की बात कही, लेकिन रुपए लेने के बाद युवक को न तो ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही रुपए वापस लौटाए। पकड़ी गई महिला की पहचान बाबा बकाला साहिब जिला अमृतसर पंजाब निवासी रणजीत कौर के रूप में हुई है। गांव खेड़ी गुलाम अली गांव निवासी महिंद्रपाल की शिकायत अनुसार, वह अपने लड़के नवीन को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गांव बकाला पंजाब निवासी रणजीत कौर से बातचीत की, जिसने रणजीत इमिग्रेशन के नाम से पटियाला में कार्यालय बनाया हुआ है। रणजीत कौर ने कहा कि वह नवीन को ऑस्ट्रेलिया भेज देगी और इस काम के लिए 25 लाख रुपए मांगे। 10 लाख रुपए एडवांस मांगे महिंद्रपाल के मुताबिक, आरोपी ने 10 लाख रुपए एडवांस मांगे और बकाया राशि नवीन के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर देने को कहा। उन्होंने नवंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 तक आरोपी को 10 लाख रुपए दे दिए। रणजीत कौर ने कहा कि पहले नवीन को बैंकॉक भेजेगी और वहां से ऑस्ट्रेलिया भेज देगी। 26 जनवरी को आरोपी रणजीत कौर ने नवीन को बैंकॉक भेज दिया, लेकिन चार दिन बाद भी उसे आगे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा और वापस मुंबई आने के लिए कहा। उसका लड़का करीब दो महीने मुंबई में रहा और आरोपी के कहने पर उसकी साथी हरजीत कौर के खाते में उसके लड़के नवीन ने अपने खाते से 4 लाख 76 हजार रुपए डाल दिए। अप्रैल 2024 में नवीन मुंबई से घर वापस आ गया। फर्जी वीजा दे दिया महिंद्रपाल ने कहा कि जब उन्होंने दोबारा आरोपी से बातचीत की तो उसने कहा कि फर्जी वीजा उनको दे दिया। वीजा के फर्जी होने के कारण उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उनको एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। बार-बार रुपए मांगने पर आरोपी रणजीत कौर तैश में आ गई और उसने व उसके साथियों ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। व्यापक पूछताछ के लिए महिला का 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *