कैथल में सुरजेवाला बोले- हरियाणा-पंजाब के सीएम कॉमेडियन:दोनों शीशे के सामने डांस करते, प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में, मुआवजा दें सरकार

कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा और पंजाब के सीएम को कॉमेडियन करार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों में दो कॉमेडी करने वाले सीएम बन गए हैं। हरियाणा में नायब सैनी कॉमेडी शो और पंजाब में भगवंत मान का कॉमेडी शो चलता है। सुबह तैयार होकर दोनों शीशे के सामने डांस करते और फिर हेलिकॉप्टर में बैठ जाते हैं। शाम को नीचे आ जाते हैं। बीच-बीच में कहीं चुटकुले सुना देते हैं। सीएम का काम कॉमेडी शो करना नहीं होता, सीएम का व्यक्तित्व गंभीर होता है। जो देश की सेवा के लिए बनता है। न्याय अधिकार सम्मेलन हुआ
सुरजेवाला ढांड की अनाज मंडी में कांग्रेस के न्याय अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने की। इसमें जिलेभर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के कई नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में
सुरजेवाला ने अपने संबोधन में प्रदेश की वर्तमान हालात के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। लाखों एकड़ में फसलें बर्बाद हो गई, लेकन सरकार ने मुआवजे के तौर पर सिर्फ सात हजार रुपए प्रति एकड़ किसानों को सहायता देने की बात कही है। इस राशि में तो खराब हो चुकी फसलों को भी नहीं हटाया जा सकता है। किसानों को खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सात हजार रुपए रुपए देने की भी फिलहाल केवल घोषणा ही की गई है। वे तो तब मानेंगे जब किसानों के हाथ में यह राशि आएंगी। इसके अलावा भी उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की मूलभूत जरूरतों को भी पूरा करने में नाकाम है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *