कैनाल वॉटर प्रोजेक्ट 86% पूरा, जल्द पूरा करने के निर्देश

अमृतसर | एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कैनाल वॉटर प्रोजेक्ट को लेकर अफसरों के साथ मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है और लगभग 86% पूरा हो चुका है। निर्माण में तेजी लाने के लिए कंपनी को श्रमिकों की संख्या दोगुनी करने के निर्देश दिए। जीआईएस आधारित सर्वेक्षण कार्य जारी है। 4 लाख बिल्डिंग में 32,000 का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। काम में तेजी लाने के लिए 30 सर्वेक्षकों की एक विशेष टीम फील्ड में तैनात की गई है। इस मौके पर एलएंडटी कंपनी के परियोजना निदेशक संजय कुमार, कुलदीप सिंह सैनी, सहायक परियोजना निदेशक एनपी सिंह, जतिंदर वासुदेव व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *