कैप्टन अभिमन्यु की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मनोहर लाल:रोहतक के खांडा खेड़ी में हुआ अंतिम संस्कार, शनिवार को बाबा रामदेव भी पहुंचे थे

रोहतक में पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक जताने के लिए केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक में डूबे परिवार को सांत्वना दी। परमेश्वरी देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में मित्र स्तंभ के पास किया गया। अंतिम यात्रा में योग गुरु बाबा रामदेव, दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश साहिब वर्मा और हरियाणा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही परमेश्वरी देवी परमेश्वरी देवी सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रही थीं। वे आर्य समाजी परिवार से थीं, इसलिए समाजसेवा उनके जीवन का अहम हिस्सा रही। उनके पति मित्रसेन आर्य भी एक जाने-माने समाजसेवी थे। परमेश्वरी देवी ने अपने पति के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज में सेवा और सहयोग की भावना को जीवित रखा। वे लोगों की भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहीं। दिवंगत आत्मा के लिए की प्रार्थना पूर्व सीएम व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने पूर्व वित्तमंत्री की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मनोहर लाल ने कहा कि माता परमेश्वरी देवी की अचानक मृत्यु होने से परिवार में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधाया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपनी व भाजपा परिवार की तरफ से प्रार्थना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *