कैफे में इंडियंस को No एंट्री, बोले विदेशी ही अलाउ:IIT के स्टूडेंट ने बनाया वीडियो, कैफे मैनेजर बोला कर्मचारी को नौकरी से निकाला

जोधपुर में एक कैफे में आईआईटी स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं देने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने कैफे के कर्मचारी से बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद कैफे मैनेजर का कहना है कि यहां कोई भी आ सकता है और जिस कर्मचारी ने गलती की उसकी नौकरी से निकाल दिया गया है। दरअसल, आईआईटी के स्टूडेंट 20 सितंबर को शहर के घंटाघर इलाके में स्थित Dylan cafe में गए थे। आईआईटी स्टूडेंट्स के अनुसार उन्हें कैफे के अंदर इंट्री नहीं दी गई। इस पर कैफे कर्मचारियों को कॉल किया तो उसने कहा कि यहां सिर्फ फॉरेनर्स को ही एंट्री दी जाती है जिस पर स्टूडेंट्स ने पूछा की भारतीय अलाउड नहीं है क्या ? इस पर कैफे कर्मचारियों ने कहा कि सिर्फ फॉरेनर्स को ही एंट्री मिलती है। इसकी रिकॉर्डिंग सामने आने पर सोशल मीडिया में इसको लेकर सवाल किए जाने लगे। कर्मचारी को नौकरी से निकाला इसको लेकर दैनिक भास्कर डिजिटल ने जब कैफे मैनेजर सलीम से बात की तो उन्होंने कहा कि आईआईटी के स्टूडेंट शराब पिये हुए थे इसलिए उन्हें मना किया गया। जिस कर्मचारी ने यह कहा कि भारतीय कैफे में अलाउड नहीं, वह कम पढ़ा लिखा था इस वजह से उस गलती हो गई और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। सलीम के अनुसार पहले भी आईआईटी के स्टूडेंट यहां आते रहे हैं और कभी मना नहीं किया गया है। इसको बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *