नौकरी से बर्खास्त बीएड धारी सहायक शिक्षकों को विज्ञान प्रयोगशाला सहायक पद पर नियुक्ति दी जाएगी। ये बड़ा फैसला बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। 2621 बर्खास्त शिक्षकों काे रिक्त 4422 पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी, जबकि शेष 355 पदों के लिए जल्द ही नई भर्तियां निकालेंगे। गैर विज्ञान वाले विषय से 12वीं पास सहायक शिक्षकों को 12वीं गणित या विज्ञान से पूरा करने के लिए 3 साल की अनुमति दी जाएगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला के बारे में एससीईआरटी से दो माह का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही ओबीसी के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए नया पद बनाकर नियुक्ति दी जाएगी। समायोजन के लिए जिलों की प्राथमिकता में पहले राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के जिलों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होगी। उसके बाद उसके सीमावर्ती जिलों के खाली पदों फिर अन्य जिलों में समायोजन होगा। इन सभी सहायक शिक्षकों सीधी भर्ती 2023 में हुई थी, उन्हें अंतरविभागीय समिति की अनुशंसा के अनुसार फिर बहाल कर दिया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। अंतरविभागीय समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव अमिताभ जैन थे। यह समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। ये फैसले भी


