कैबिनेट बैठक:अब डायल-100 हांफेंगी नहीं… 1565 करोड़ रुपए से 1200 नए वाहन खरीदने को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें दो बड़े फैसले हुए। पहला- प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए डायल-100 वाहन खरीदे जाएंगे। करीब 1200 नए हाईटेक फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एफआरवी) खरीदने के लिए कैबिनेट ने 1565 करोड़ रुपए को मंजूरी दी। डॉयल-100 सेवा का पहला चरण नवंबर 2015 में शुरू हुआ था, जिसकी अवधि मार्च 2025 में समाप्त हो रही है। अभी सेवा में 1000 वाहन हैं, पर मेंटेनेंस न होने से 100 से अधिक गाड़ियां कंडम होकर ऑफरोड हो चुकी हैं। बाकी खस्ताहाल हैं। इसके अलावा प्रदेश को 3 साल के भीतर गरीबी मुक्त करने के लिए गरीब कल्याण मिशन चलाने को भी मंजूरी दी गई। नई डायल-100 की जरूरत, क्योंकि जो अभी हैं, कबाड़ हैं 3 साल में गरीबी खत्म करेंगे… हर घर स्वास्थ्य व शिक्षा दिलाने के लिए गरीब कल्याण मिशन कैबिनेट ने 2028 तक मध्य प्रदेश से गरीबी मुक्त का लक्ष्य रखा आज शहडोल में रीजनल कॉन्क्लेव… ग्लोबल समिट के लिए जापान पार्टनर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *