भीलवाड़ा | नगर निगम के कार्यों का लोकार्पण 26 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे। माली युवा सेवा संस्थान की युवा संरक्षक नारायण माली ने बताया कि माली समाज के नोहरे के पास विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर राकेश पाठक करेंगे। तैयारी के लिए नेहरू रोड स्थित माली समाज के नोहरे में बैठक हुई। बैठक में युवा सेवा संस्थान के युवा संरक्षक हरनारायण माली, युवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण माली, संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश माली, पूसा लाल माली, अनिल माली, कैलाश माली, लालाराम माली, कालू माली आदि उपस्थित रहे।


