कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का नया नारा…लड़ेंगे तो जीतेंगे:गोरखपुर में संजय निषाद के मंच से बोले, हम डरते नहीं, आवाज उठाते हैं

गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद एक मंच पर दिखे। आशीष पटेल ने कहा-आरक्षण डॉ. संजय निषाद ही दिला सकते हैं। उन्होंने लड़ेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया। कहा- हम डरते नहीं बल्कि आवाज उठाते हैं। सोमवार को डॉ. संजय निषाद की संकल्प यात्रा में पहुंचे आशीष पटेल ने कहा- निषाद समाज को संजय निषाद ही आरक्षण दिला सकते हैं। डॉ. संजय निषाद ने कहा- जिस दिन योगी आदित्यनाथ आवाज उठाएंगे, उस दिन आरक्षण मिल जाएगा। बता दें निषाद पार्टी 13 जनवरी को अपना 12वां स्थापना दिवस मना रही थी। इसे संकल्प रैली नाम दिया गया है। प्रदेश सरकार के सहयोगी दल निषाद पार्टी एवं अपना दल (एस) की ओर से लगातार नाराजगी भरे बयान आ रहे हैं। ऐसे में एक मंच पर दोनों पार्टियों का पहुंचना आगामी चुनाव को लेकर संकेत भी माना जा रहा है। भाजपा में शामिल कुछ निषाद नेताओं पर हमलावर
डॉ. संजय निषाद भाजपा के निषाद नेताओं पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्हें विभीषण की संज्ञा दे रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि ये विभीषण भाजपा की नाव में छेद कर रहे हैं। उन्होंने- अपने समाज के लोगों को भी उन नेताओं से सावधान किया। कहा- निषाद पार्टी ही निषादों की असली हितैषी है। उनके दावों को और मजबूत करने के लिए पहुंचे अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने अपनी पार्टी की ओर से हर सहयोग का भरोसा दिया। डॉ. संजय ने सीएम योगी की तारीफ की
संजय निषाद ने कहा -आरक्षण के मुद्दे पर जब लड़ाई लड़ी तो मुझे जेल भेजा गया। उस समय सपा, बसपा, कांग्रेस ने मेरा साथ नहीं दिया था। अगर किसी ने साथ दिया था तो वह योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने निषादों के आरक्षण का मुद्दा उठाया। मुझे जेल में मारने की कोशिश की गई, बचाने वाले योगी आदित्यनाथ हैं। आपको कोई आरक्षण दिला सकता है तो वह योगी आदित्यनाथ हैं। जिस दिन आवाज उठाएंगे, आपको आरक्षण मिल जाएगा। पउवा नहीं पावर चाहिए
डा. संजय निषाद ने कहा- हमें पूरा आरक्षण चाहिए। लोग पउआ (शराब) देकर बहलाना चाहते थे। लेकिन निषाद पार्टी को पउवा नहीं पावर चाहिए। निषाद को सताया नहीं जाना चाहिए, उन्हें सुविधा चाहिए। निषाद पार्टी का यह संकल्प है कि निषादों का आरक्षण उन्हें दिलाएंगे। गरीब निषाद के घर चाय पी सकते हैं तो संविधान में परिवर्तन भी कर सकते हैं प्रधानमंत्री
डा. संजय निषाद ने कहा- निषादों ने राम मंदिर बनवा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जय निषादराज का नारा लगाया। एक गरीब निषाद के घर चाय पीने गए। यदि गरीब के घर चाय पीकर भला नहीं होगा तो माना जाएगा कि निषादों का उपहास उड़ाया गया। अगर प्रधानमंत्री गरीब निषाद के घर चाय पी सकते हैं तो निषादों के लिए संविधान में परिवर्तन भी कर सकते हैं। आशीष पटेल ने कहा; जो डर गया, वो मर गया
संकल्प रैली में शामिल होने आए आशीष पटेल से जब पूछा गया कि उन्हें जान का खतरा किससे है। तो उन्होंने कहा कि इस बात पर पहले बोल चुके हैं। सरकार को घेरने के सवाल पर कहा कि हम किसी को नहीं घेरते, घेरने का काम हमारा नहीं है। हम आवाज उठाते हैं। आशीष पटेल को डर लगा रहा है? के जवाब में उन्होंने कहा कि जो डर गया वो मर गया। हम डरने वाले नहीं हैं। …………………… ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में संजय निषाद बोले-भाजपा की नाव डूब रही है:कैबिनेट मंत्री ने कहा-छेद करने वाले विभीषण को हटाना होगा योगी के कैबिनेट मंत्री अपनी ही सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। वह बार-बार भाजपा को पार्टी के विभीषण से आगाह कर रहे हैं। लेकिन किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा-भाजपा की नाव डूब रही है। भाजपा के विभीषण ही उनकी नाव में छेद कर रहे हैं। अगर नाव में छेद होगा तो हम नहीं डूबेंगे। छेद करने वाले विभीषण को किनारे छांटना होगा। पढ़िए पूरी खबर आशीष पटेल बोले- पल्लवी को चाबी भरी जा रही:बहन की संपत्ति लौटाएं तो विधायक बनवा देंगे; मेरे नेता मोदी, योगी सिर्फ CM
अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं योगी सरकार के टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर आशीष पटेल इन दिनों अपनी साली पल्लवी पटेल के निशाने पर हैं। वह इसके लिए योगी सरकार के अफसरों और STF को टारगेट कर रहे हैं। योगी का नाम लिए बिना वह यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *