कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का श्रीजड़खोर गोधाम दौरा कल:गौ-आराधन महोत्सव में होंगे शामिल, गोशाला का लेंगे जायजा

राजस्थान के पशुपालन, डेयरी और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को डीग के श्रीजड़खोर गोधाम पहुंचेंगे। वे यहां श्रीकृष्ण बलराम गौ-आराधन महोत्सव-2025 में हिस्सा लेंगे। मंत्री कुमावत सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर 10 बजे गोधाम पहुंचेंगे। वे श्रीरैवासा धाम श्री अग्रपीठाधीश्वर और वृंदावन धाम श्री मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास महाराज से मुलाकात करेंगे। उनकी कथा सुनेंगे और गोधाम का निरीक्षण करेंगे। गोधाम में वे गायों के संरक्षण और संवर्धन कार्यों का जायजा लेंगे। धनवंतरी गोष्ठ का भी दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजे नगर में एक सामाजिक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 2:30 बजे सुमेरपुर के लिए रवाना होंगे। श्रीजड़खोर गोधाम में सोमवार से दस दिवसीय श्रीकृष्ण-बलराम गो-अराधना महोत्सव शुरू हो रहा है। इसमें श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। स्वामी राजेन्द्र दास महाराज कथा वाचन करेंगे। महोत्सव में प्रतिदिन सुरभि सहस्त्रचण्डी यज्ञ होगा। शाम को भजन संध्या में देशभर से आए संत प्रस्तुति देंगे। अगले दस दिनों में विभिन्न राज्यों के मंत्री, प्रशासक, विधायक, विद्वान, धार्मिक नेता और उद्योगपति भी शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *