कैबिनेट मंत्री धालीवाल का प्रत्याशी रवि के हक में प्रचार

अमृतसर | कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरुनगरी में निगम चुनाव में प्रचार-प्रसार के बाद अब दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी के विधायक प्रत्याशियों के हक में प्रचार करने रविवार को पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट कर बताया कि करोल बाग में विधायक प्रत्याशी रवि के लिए चुनाव प्रचार किया। मेयर महेश खींची भी समर्थन में शामिल हुए। धालीवाल ने कहा कि आप को दिल्ली-पंजाब के बाद अब पूरे देश में फैलाना है। आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल की सोच को जिंदा रखना है। विरोध लोगों ने हमारे शीर्ष नेताओं पर झूठे आरोप लगवा जेल भिजवाया। लेकिन लोगों के हक के लिए वहां से भी संघर्ष जारी रखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *