कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे रणथंभौर:जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि व उसके शावकों के किए दीदार

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज शनिवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। यहां उन्होंने बाघिन और शावकों के दीदार किए। राठौड़ शनिवार ने शाम को रणथंभौर में टाइगर सफारी की‌। कैबिनेट मंत्री अपने लवाजमे के साथ गणेश धाम से जोगी महल गेट पहुंचे। इसके बाद अपने परिवार के साथ सफारी जोन नंबर तीन में सफारी कीं। यहां उन्होंने बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के दीदार किए। बाघिन और शावकों को देखकर उनके परिवार के सदस्य रोमांचित नजर आए। बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अपने परिवार के साथ यहां निजी यात्रा पर आए हुए हैं। उनका यह दौरा बेहद गोपनीय रखा गया था। कैबिनेट मंत्री से एक दिन पहले शुक्रवार को शाम की पारी में बालाजी टेलीफिल्म्स की डायरेक्टर एकता कपूर ने बाघिन रिद्धि व उसके शावकों के दीदार किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *