पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की डिमांड काफी बढ़ गई है। वहीं, अब बिजली विभाग ऐसे में लोगों को बिना किसी दिक्कत से बिजली मुहैया कराने के लिए जुटा हुआ है। इसके लिए विभाग की तरफ से पूरी स्ट्रेटेजी तैयार की गई है। वहीं, इस बीच आज पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें वह बिजली समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


