कैमरा ट्रैप पर नागपुर के अफसर ने प्रशिक्षण दिया

भास्कर न्यूज| धमतरी सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व में टाइगर की निगरानी समेत कैमरा ट्रैप को लेकर वन विभाग के अफसर, मैदानी टीम को प्रशिक्षण मिला। गुरुवार को डॉ. अनिल कुमार दशहरे वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट एनटीसीए रीजनल ऑफिस नागपुर द्वारा इको सेंटर कोयबा गरियाबंद में फेस-4 का प्रशिक्षण दिया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को विस्तारपूर्वक टाइगर की सुरक्षा पर फोकस किया। गणना कार्य के दौरान आने वाले कठिनाइयों एवं पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी अफसरों ने किया। इको सेंटर कैंपस के आसपास जंगलों में जाकर इकोलॉजिकल ऐप के माध्यम से साइन सर्वे कार्य एवं ट्रांजेक्ट लाइन के माध्यम से गणना कार्य किया गया। इस प्रशिक्षण में उप निदेशक वरुण जैन समेत टाइगर रिजर्व के अधिकारी- कर्मचारी एवं पेट्रोलिंग श्रमिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *