कैमरे के विवाद में पड़ोसी पर हथियारों से हमला, 5 पर केस

थाना सदर के अधीन गांव हसते के में एक व्यक्ति के घर की तरफ लगे कैमरे के विरोध के विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता चंद कुमार पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव हसते के फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका घर और बलवंत सिंह पुत्र लाल सिंह का घर आमने-सामने स्थित है। शिकायतकर्ता के अनुसार बलवंत सिंह ने अपने घर पर ऐसा कैमरा लगा रखा है, जिसका रुख सीधे उसके घर की ओर है। इस बात पर उसने आपत्ति जताई, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बलवंत सिंह पुत्र लाल सिंह ने अपने साथ बेटे वंश सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जशनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और हरप्रीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह को साथ लेकर शिकायतकर्ता पर हथियारों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता को बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना 25 फरवरी की है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *