कैमिस्ट एसोसिएशन ने कटड़ा शेर सिंह में जीएसटी की नई दरों पर करवाया कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन, अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन और फूड प्रोसेसिंग एसोसिएशन ने कटड़ा शेर सिंह मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरविंदर सिंह संधू ने मेडिसिन मार्केट के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि नवरात्रि और दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी घटाकर जनता को खास तोहफा दिया है। एसोसिएशन से जुड़े सुरिंदर दुग्गल ने कहा कि दवाइयों और मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी घटाना ऐतिहासिक कदम है। इससे सीधे तौर पर मरीजों और उनके परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों की 33 जरूरी दवाओं पर जीएसटी 12% से घटाकर शून्य कर दिया गया है, जबकि तीन अहम दवाओं पर 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया। इससे इलाज की लागत घटेगी और आम लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुंच मिलेगी। दुग्गल ने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम और सभी सहयोगी संस्थाएं जनता को इस फैसले से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही, मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को भी लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *