कैम्ब्रिज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिमडेगा | जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों में नैतिक मूल्यों,शिक्षा के प्रति जागरूकता और स्वच्छता के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जामबहार टुकुपानी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगधन मांझी,लालचंद प्रधान,वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान 75 बच्चों के बीच पुस्तकें वितरित की गईं। मांझी टोली,फरसापानी में हुए कार्यक्रम में मार्गरिटा कुल्लू, प्रफुलित सोरेंग, परदेशी मांझी एवं जैमुनी देवी की उपस्थिति में 35 बच्चों को पुस्तकें दी गईं। इस अवसर पर संस्थान के समन्वयक राहुल कुमार ने बच्चों को स्वच्छता,अनुशासन और शिक्षा का महत्व समझाया। रोजाना स्नान करने, नाखून काटने, सुबह उठकर प्रार्थना करने, बड़ों का अभिवादन करने, स्कूल जाने, किताबें पढ़ने, होमवर्क करने और माता-पिता एवं मित्रों की सहायता करने की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यदि बच्चे इन आदतों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो वे निश्चित रूप से देश के आदर्श नागरिक बन सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने में संस्थान के राहुल कुमार, मूनरेन कुल्लू और कृषक बंधू प्रभात कुमार का अहम योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *