कैलारस में कारखाने की नीलामी रुकवाने 21 को सत्याग्रह:संघर्ष समिति ने जेल भरो आंदोलन का भी ऐलान किया

मुरैना के कैलारस के बंद पड़े शक्कर कारखाना को बचाने और किसान कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर मुरैना जिले में आंदोलन तेज हो गया है। कैलारस के सहकारी शक्कर कारखाना को चालू कराने के लिए शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति एवं अन्य संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज (रविवार) को तय हुआ कि 21 जनवरी को सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जिसमें हजारों किसान और कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे। धरने के दूसरे दिन विधायक पंकज उपाध्याय, अशोक तिवारी, दयाराम धाकड़, विनोद दुबे, और अन्य कार्यकर्ताओं ने 7 डिग्री तापमान में धरना स्थल पर रात बिताई। विधायक ने सभा में प्रशासन और सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि लगातार पत्राचार के बावजूद नीलामी रोकने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि जिला प्रशासन 21 जनवरी को कारखाने की नीलामी करने वाला है। विधायक गुर्जर बोले- कारखाना बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी
मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि शक्कर कारखाने ने क्षेत्र में विकास की नई धारा प्रवाहित की थी, लेकिन इसके बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है और किसान-श्रमिक मुश्किल में हैं। जेल भरो आंदोलन की तैयारी
संघर्ष समिति के अनुसार, सत्याग्रह के तहत किसान और कार्यकर्ता प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए 21 जनवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे। उनकी प्रमुख मांगें कारखाने को दोबारा शुरू करना, किसानों और कर्मचारियों का बकाया भुगतान, तथा कारखाने को पुर्नस्थापित करने के लिए सरकारी अनुदान की व्यवस्था करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *