कैलारस में शक्कर कारखाने की नीलामी के विरोध में धरना:आटा और सब्जी लेकर पहुंचे ग्रामीण, बोले- इसे नीलाम नहीं होने देंगे

मुरैना के कैलारस कस्बे में होने वाली शक्कर मील की नीलामी के विरोध में आज (शनिवार) से कांग्रेस का धरना शुरू हो गया। इसका नेतृत्व जौरा के कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय कर रहे हैं। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि इसे नीलाम नहीं होने देंगे। बता दें कि कैलारस के पिछले 13 साल से बंद पड़े शक्कर कारखाने की नीलामी जिला प्रशासन 21 जनवरी को करने वाला है। इस आंदोलन में शामिल होने वाले सभी ग्रामीण अपने साथ में आटा और सब्जी लेकर पहुंचे हैं। सभी के सहयोग से वहां पर खाना बन रहा है। आंदोलन में शामिल लोग दिन-रात रुकने वाले हैं। आंदोलन के पहले दिन एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने भाग लिया। यह राजनीतिक लोग रहे मौजूद
धरने में मुख्य रूप से विधायक पंकज उपाध्याय, अशोक तिवारी, पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्रा, रविंद्र तोमर, गयाराम धाकड़, राजेंद्र यादव, राम लखन दंडोतिया, जसवीर गुर्जर अशोक सिकरवार, विष्णु अग्रवाल, नंदलाल खरे, राजवीर धाकड़, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र शाक्य, नंदलाल खरे, बदनसिंह आम आदमी पार्टी से डॉक्टर मुरारी लाल अमर, विनोद दुबे, राम इत्यागी, ओम प्रकाश शाक्य, डॉ शम्मा कुरेशी, शराफत अली खान, जगदीश प्रजापति, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, आदिराम जाटव, प्रमोद शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमार सिकरवार, मुरारी लाल धाकड़, सुरेश उपाध्याय, जगदीश शुक्ला, विष्णु अग्रवाल, अशोक सिकरवार, राजेश राठौर, बृजकिशोर सखवार, शैलेंद्र बौहरे तथा राजेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य राजनैतिक लोग शामिल हुए। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *