कैलाश नगर में ट्रैफिक पुलिस की चालानी कार्रवाई:सड़क पर पार्क हो रही थी गाड़ियां, दुकान संचालकों को दी गई चेतावनी

दुर्ग और भिलाई शहर में मुख्य सड़कों तक ही सीमित रहने वाली ट्रैफिक पुलिस अब शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी पहुंचने लगी है। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात पेट्रोल पंप क्रमांक 18 से एकता चौक जाने वाली सड़क पर चालानी कार्रवाई की। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि, उन्हें काफी दिनों से यह शिकायत मिल रही थी कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड के पास कालीबाड़ी चौक से एकता चौक तक शाम के समय सड़क जाम हो जाती है। खासकर अपोलो फार्मेसी और न्यूज जलाराम के पास की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसके चलते उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की एक टीम को यहां कार्रवाई के लिए भेजा। ट्रैफिक पुलिस की टीम रात 9 बजे कालीबाड़ी चौक से होते हुए न्यू जलाराम स्वीट्स के पास, एकता चौक रोड पर पहुंची। टीम ने यहां पाया कि लोग सड़क पर गाड़ी पार्क करके समान खरीदने जा रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक अधिकारी ने ना सिर्फ कई गाड़ियो का चालान काटा, बल्कि वाहन चालकों और दुकान संचालकों को भी समझाईश दी। स्थानीय पुलिस नहीं करती कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई को लोगों ने खूब सराहा। स्थानीय रहवासी सुमित जायसवाल ने कहा कि, ट्रैफिक पुलिस को यहां सप्ताह में दो से तीन दिन प्वाइंट देना चाहिए। जो लोग सड़क पर गाड़ी पार्क कर जा रहे हैं, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करनी चाहिए। जो बाइक दुकानों के सामने पार्क रहती हैं, उन्हें जब्त करना चाहिए। जिससे दुर्घटना की आशंका कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। जहां लगने थे पौधे वहां कर रहे पार्किंग इस सड़क के बीच में गड्ढा कर पौधा रोपण किया गया था। जिससे भविष्य में जब वो पौधे वृक्ष बने तो उनकी छाया राहगीरों को मिल सके। लेकिन दुकान संचालकों और वाहन चालकों ने उन पौधों को तोड़ दिया या पहिया के नीचे कुचल दिया। वो गड्ढे अभी भी सड़क के बीच स्थिति हैं। इस जगह पर अब लोग गाड़ी पार्क कर चले जा रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *