बैकुंठपुर | जनकपुर स्थित प्रसिद्ध कैलाश मंदिर धाम में 15 जनवरी से 19 जनवरी तक पांच दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा। वर्ष मेला स्थल को सुरक्षा कारणों से बदलकर बनास नदी के दूसरी ओर भरतपुर क्षेत्र में रखा गया है। यह कदम भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।


