कैलेंडर का संयुक्त संचालक ने किया विमोचन

कोरबा| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के संघीय वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन आरपी आदित्य, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सहायक संचालक जेके शास्त्री और प्रकाश तिवारी को वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया। संजय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, मनोज सनाड्य प्रांतीय सचिव और बसंत चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि संघ के वार्षिक कैलेंडर में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति और बीएड के ब्रिज कोर्स जैसी प्रमुख मांगों को स्थान दिया गया है।प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज चौबे जिलाध्यक्ष और नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव ने बताया कि संघीय कैलेंडर में 28 सामान्य अवकाश और 61 ऐच्छिक अवकाश का विवरण प्रकाशित किया गया है, जो अधिकारी-कर्मचारियों सहित आमजनों के लिए उपयोगी है। कार्यालयों, ऑफिसों और स्कूलों में कैलेंडर का वितरण किया जाता है और जनप्रतिनिधियों को भी सप्रेम भेंट किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *